प्रधान व सचिव की मनमानी से कार्य कर रहे सफाईकर्मी
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। जनपद के देवकली ब्लाक अंतर्गत चिलर ग्रामसभा पर आए दिन सफाईकर्मी अपनी मनमानी का काम करते हैं। बता दें कि चिलर ग्रामसभा में चार सफाईकर्मी हैं जबकि 3 पुरुष और एक महिला है जिनका नाम जितेंद्र नाथ यादव, निर्मल वर्मा, सीताराम और अनीता देवी हैं।
बीते 2 जुलाई को 3 सफाईकर्मी उपस्थित मिले और अनीता देवी फिंगर लगाने के बाद ग्रामसभा में नहीं दिखीं। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां के सफाईकर्मी जो भी काम करते हैं, उसका 30 सेकंेड का वीडियो बनाते हैं और वह ग्रुप में डालते हैं जिससे उच्च अधिकारी ग्राम प्रधान सचिव और एडीओ पंचायत को सेंड करते हैं जिससे यह पता चलता है कि सफाईकर्मी कार्यरत हैं जबकि उनको देखने वाला ग्रामसभा में कोई नहीं है कि फिंगर लगाने के बाद थोड़ा सा आधा घंटा काम करने के बाद अन्य 7.30 घंटा वह कहां रहते हैं? जब प्रधान से इस बाबत बात हुई तो प्रधान ने साफ शब्दों में कहा कि मैं किसकी जानकारी हूं। मेरे पास और काम है। जब इस विषय में सचिन से बात हुई तो सचिव ने कहा कि छोड़ो जाने दो। आखिर इस तरह से चलता रहा तो हर सफाईकर्मी अपनी मनमानी करेगा। बताते चलें कि चिनार ग्रामसभा में चार सफाईकर्मी कार्यरत हैं जिनका वेतन सरकार द्वारा हर महीने 136000 दिया जाता है। आखिर क्यों जब सफाईकर्मी टाइम से उपस्थित नहीं हो पाते हैं? ग्रामवासियों को उचित व्यवस्था नहीं मिल पाती है तो ऐसे सफाई कर्मियों को क्यों रखा जाय? जिलाधिकारी ऐसे लोगों के साथ क्या बर्ताव किया जाय? जिस ग्रामसभा का प्रधान और सचिव ऐसा बोले कि हमारे ग्रामसभा में जो भी सफाईकर्मी कार्यरत हैं, उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
स्वच्छ भारत मिशन की गाजीपुर में किस तरह धज्जियां उड़ाई जा रही है, आसानी से देखा जा सकता है। सफाईकर्मी आते हैं तो कभी बाजार चले जाते हैं तो कभी रिश्तेदारी करने चले जाते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि चिलर ग्रामसभा में बना सामुदायिक शौचालय विवाद के घेरे में ताला लटकाया हुआ है। कभी भूतपूर्व प्रधान तो कभी वर्तमान का नाम लेकर सालों से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय ऐसे ही पड़ा हुआ है। अगर सामुदायिक शौचालय का उपयोग नहीं करना था तो सरकारी धन बर्बादी क्यों, सामुदायिक शौचालय में पानी की कोई सुविधा नहीं है। कुछ ग्रामवासियों से बात हुई तो उनका कहना है कि सामुदायिक शौचालय कभी-कभी खुलता है। फिर ताला लगाकर छोड़ दिया जाता है। आखिर ऐसा क्यों, इस विषय की उचित जांच करके उस पर जिलाधिकारी कार्रवाई करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















