HomeJaunpurJaunpur News : नाली के पानी की निकासी न होने से धरकार...

Jaunpur News : नाली के पानी की निकासी न होने से धरकार बस्ती में जीना दुश्वार

Jaunpur News : नाली के पानी की निकासी न होने से धरकार बस्ती में जीना दुश्वार

मौत को दावत देते सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढे
गन्दे पानी व बजबजाती नाली से रोग बढ़ने की आशंका
विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत बकराबाद गांव की धरकार बस्ती में जल निकासी के लिए नाली न होने के कारण हमेशा गंदे पानी में डूबा रहता है जबकि जौनपुर-वाराणसी राजमार्ग से लिंक रोड पर यह धरकार बस्ती है। बकराबाद से गौराबादशाहपुर के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग होने के कारण हर वक्त लोगों का आना जाना लगा रहता है परंतु जल निकासी न होने के कारण हमेशा गंदे पानी में डूबा रहता है आए दिन लोग गंदे पानी में गिरते रहते है।

गंदे पानी की बदबू से वहां के लोगों का जीना हराम हो गया है। जलजमाव के कारण मलेरिया डेगू सहित अन्य बीमारियों के फैलने की आशंका है। सरकार संचारी रोग नियंत्रण के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से साफ-सफाई जल निकासी हेतु महत्वपूर्ण अभियान चला रही है तथा लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं बकराबाद गांव में इस अभियान का कोई पता भी नहीं चल रहा है। लोग गंदे पानी में जीने के लिए मजबूर हैं। सड़क के दोनों तरफ बनी नाली में साफ सफाई न होने के कारण मिट्टी तथा कीचड़ से भर गई है। नाली डूबने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दिनों में धरकार बस्ती के घरों में पानी घुसने के कारण जीना दुश्वार हो गया है। गांव के कुछ दबंगों द्वारा अपने घरों के सामने मिट्टी पाटने तथा अतिक्रमण करने की वजह से भी जल निकासी की समस्या बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मी कभी नाली की साफ-सफाई को कौन कहे वह दिखाई भी नहीं देता है। कई बार इस समस्या के निदान के लिए सूबे के मंत्री विधायक तथा अधिकारियों को पत्रक के माध्यम से सुचित भी किया गया था परंतु समस्या ज्यों की त्यों बरकरार है। मौत को दावत देती सड़कें सड़कों पर बने बड़े-बड़े बने गड्ढे मे जमा गन्दा पानी जलजमाव की समस्या का समाधान कब दूर होगा कि नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read