धूमधाम से मनाया गया भगवान पाश्वर्नाथ का मोक्ष कल्याणक
धूमधाम से मनाया गया भगवान पाश्वर्नाथ का मोक्ष कल्याणक
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। श्रावण शुक्ल सप्तमी के दिन तीर्थंकर भगवान पाश्वर्नाथ का मोक्ष कल्याणक व मुकुट सप्तमी पर्व अति उत्साह व भक्ति भाव से मनाया गया। पाश्वर्नाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में प्रातः 6 बजे अभिषेक, शान्तिधारा के बाद भगवान पाश्वर्नाथ की पालकी यात्रा निकाली गयी। यात्रा सरावगी मोहल्ले में भ्रमण करने के पश्चात् पुनः मन्दिर में पहुंची। पालकी यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु साथ चल रहे थे। छुल्लक महाराज विगुण सागर ने धर्म सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रभु का स्पर्श हमें स्वर्ण नहीं, बल्कि पारस बना देता है।
हम भी पाश्वर्नाथ प्रभु की तरह अपने भावों को कम करके निवार्ण प्राप्ति की ओर बढ़े। मोक्ष पर्व पर मन्दिर के प्रांगण में तीथर्राज सम्मेद शिखर की रचना का निर्माण कराया गया। शिखर रचना का लोकापर्ण महावीर प्रसाद जैन द्वारा छुल्लक महराज केे सानिध्य में किया गया। इस पर्वत रचना पर 24 टोंक का निमार्ण किया गया जिसमें सभी पर मोक्ष लड्डू चढ़ाया गया। भगवान पाश्वर्नाथ का निर्वाण लड्डू चढ़ाने का सौभाग्य राजेश कुमार व नमन जैन को प्राप्त हुआ। प्रथम शान्ति धारा करने का सौभाग्य सुनीता जैन व अंकुर जैन परिवार को मिला। भगवान पाश्वर्नाथ के मोक्ष कल्याणक पर शिखर की पूजा व निर्वाण कांड का पाठ करने के पश्चात् 23 निर्वाण लाडू चढ़ाये गये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।