Jaunpur News : भारत विकास परिषद ने की गौमाता एवं नन्दी महराज की पूजा
963178
Jaunpur News : भारत विकास परिषद ने की गौमाता एवं नन्दी महराज की पूजा
जौनपुर। भारत विकास परिषद की जनपद शाखा द्वारा सेवा एवं संस्कृति सप्ताह के दूसरे कार्यक्रम में गुरूवार को भगवान भोलेनाथ के प्रिय नंदी एव गौमाता की विधिवत पूजा अर्चना करके हरा-चारा एव गुड़ खिलाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे शास्त्रों में गौवंश की सेवा करने से मनोकामना पूर्ण होने की बात कही गई हैं। गौ माता की पूजा अर्चना कर जग कल्याण की कामना किया। पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक ने कहा कि अनादि काल से गाय का दूध गोबर एव मूत्र से तमाम आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण किया जाता है।
हम सबको गौवंश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख अतुल जायसवाल ने कहा कि गौमाता की पूजा करना बहुत ही फलदायक होता है। इस अवसर पर प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख अवधेश गिरी, पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, कोषाध्यक्ष शरद साहू, शिव गुप्ता, संगठन सचिव डा. आशुतोष सिंह, डा. अमरनाथ पांडेय, महेंद्र चौधरी, अतुल सिंह, गौशाला प्रमुख पवन सहित तमाम लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव दिलीप जायसवाल ने किया। अंत में प्रकल्प प्रमुख सतेंद्र अग्रहरि ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।