96396
हाल ही में सलोन तहसील क्षेत्र के मटियरवा चौराहा पर संचालित झोला छाप डॉक्टरों के कथित अस्पताल में विवाहिता की मौत हुई थी किंतु इतने मामलों से भी सलोन सीएचसी अधीक्षक गम्भीर नहीं हुए। हम आपको सलोन सीएचसी से महज चंद कदम दूरी पर मौजूद सलोन कस्बा क्षेत्र में ही दो अवैध क्लीनिकों को बता रहे हैं जिन पर बैठने वाले झोलाछाप डॉक्टरों की करतूतों से कई बार मरीजों की जान पर बीत चुकी है। सलोन ब्लाक से चंद कदम दूरी पर मौजूद पहला झोला छाप डॉक्टरों का अड्डा नवीन मंडी समिति के ठीक पहले उसरी माइनर के किनारे जनता चिकित्सालय के नाम से मौजूद है जहां बीते महज दो वर्ष पहले दुबहन गांव की एक विवाहिता को जान से हाथ धोना पड़ा था। काफी घंटे चले हंगामें के बाद मामला सांठ-गांठ कर निपटाया गया। उस दौरान झोलाछाप डॉक्टर बैनर तक उखाड़कर भाग खड़े हुए थे जिसके बाद एक बार फिर से झोलाछाप का अड्डा जनता अस्पताल के नाम से संचालित हुआ।





