Homeझांसीरेलवे के टिकट जांच अभियान में 164 अनियमित यात्री पकड़े गये

रेलवे के टिकट जांच अभियान में 164 अनियमित यात्री पकड़े गये

रेलवे के टिकट जांच अभियान में 164 अनियमित यात्री पकड़े गये

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक दीपक सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में उरई रेलवे स्टेश पर टिकट जांच अभियान चलाया गया। इसमें गाड़ी संख्या 22537, 20104, 15066, 15024, 51803, 51804, 11123, 12591 की संघन जांच की गई। अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले 66 यात्रियों से कुल 49150 का जुर्माना वसूला गया तथा अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले 98 यात्रियों से 48920 जुर्माना स्वरुप वसूला गया। पूरे दिन चलाये गए इस अभियान में कुल 164 अनियमित यात्री पकड़े गये जिनसे 97070 रेलवे राजस्व के रूप में वसूले गए। इस अभियान में मुख्य योगदान मुख्य टिकट निरीक्षक अभिषेक सिंह, आशीष कुमार, शैलेंद्र यादव, शमशेर खान, एसपी लाल, सोनू राय, एससी वैश्य, ताज अब्बास, वैभव अग्रवाल, अभिजीत तोमर ने अहम भूमिका निभायी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read