Homeगोण्डाकर्नलगंज नगर पालिका सीमा विस्तार में हुई धांधली हो रही उजागर

कर्नलगंज नगर पालिका सीमा विस्तार में हुई धांधली हो रही उजागर

कर्नलगंज नगर पालिका सीमा विस्तार में हुई धांधली हो रही उजागर

आला अधिकारियों का फरमान बेअसर, आज तक नहीं हुआ सीमांकन
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
कर्नलगंज, गोण्डा। नगर पालिका कर्नलगंज क्षेत्र के सीमा विस्तार में नियमों को दरकिनार कर बरती गई गंभीर अनियमितता की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर एसडीएम द्वारा जांच के लिए सात सदस्यों की टीम गठित कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगें जाने के पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी आज तक आज तक सीमांकन नहीं कराया गया है और जांच रिपोर्ट नहीं भेजी गई है। इससे सीमा विस्तार में जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर धांधली व लापरवाही उजागर हो रही है। प्रकरण तहसील व विकास खंड कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत कादीपुर से जुड़ा है। यहां के ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह ने जिलाधिकारी नेहा शर्मा से सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी। जिसमें कहा था कि नगर पालिका सीमा विस्तार के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई है। तमाम ऐसे लोग जिनका घर ग्राम पंचायत में है लेकिन उन्हें नगर का मतदाता बना दिया गया। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाते हुए कहा था कि पैमाइश करने वाली राजस्व टीम ने साजिशन गांव का अस्तित्व खत्म करने की फर्जी व झूंठी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी,जबकि ऐसा नही है। इसके संबंध में बीते दस दिनों पूर्व विभिन्न समाचार-पत्रों में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने पर संबंधित अधिकारियों में खलबली मचने से शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने बैक डेट में तीस अक्टूबर को पत्र जारी कर विभिन्न विभागों की सात सदस्यीय टीम गठित की थी। इस टीम में तहसीलदार कर्नलगंज मनीष कुमार, राजस्व निरीक्षक कर्नलगंज, राजस्व निरीक्षक बालपुर बाजार, प्रभारी निरीक्षक थाना कर्नलगंज, क्षेत्रीय लेखपाल व दो अन्य लेखपाल तेज बहादुर व रामनाथ को जांच टीम में शामिल किया गया था। इस जांच टीम के द्वारा एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंपी जानी थी लेकिन पत्र में दर्शित तारीख से पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी आज तक सीमांकन नहीं कराया गया है और जांच रिपोर्ट नहीं भेजी गई है जिससे दोनों तरफ के विकास कार्य सहित अन्य कार्य बाधित हैं। प्रधान के मुताबिक कर्नलगंज नगर पालिका में 208 गाटायें शामिल की गई, जिसका क्षेत्रफल 30.445 हेक्टेयर (करीब 380 बीघे) है, जिसमें लगभग 200 मतदाता ही पाये जा रहे हैं। जबकि फर्जी तरीके से 500 से अधिक मतदाता नगर पालिका की मतदाता सूची में शामिल कर लिए गए और नगर पालिका का चुनाव करा लिया गया। इस तरह से शामिल क्षेत्र से कई गुने अधिक शामिल किए गए मतदाता व उनके परिवार अधर में लटक गये हैं जिन्हें निवास स्थान से जुड़े जाति,निवास आय जन्म,मृत्यु प्रमाण पत्र आदि जरूरी कागजात बनवाने में काफी समस्या हो रही है। ग्राम प्रधान ने ग्राम व नगर का अतिशीघ्र सीमांकन कराते हुए रिपोर्ट मंगवाये जाने क़ी मांग क़ी है। मामले में डीएम व सीडीओ ने बीते अक्टूबर माह में सीमांकन करने के लिए टीम गठित करने का एसडीएम व ईओ को आदेश दिया था लेकिन आज तक सीमांकन नहीं कराया गया है और डीएम, सीडीओ का फरमान कागजों तक सिमट कर रह गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read