Homeगोण्डाचार महीने से लापता बेटे की फोटो सीने से लगाये भटक रही...

चार महीने से लापता बेटे की फोटो सीने से लगाये भटक रही मां, आंखों से टपक रहे आंसू

चार महीने से लापता बेटे की फोटो सीने से लगाये भटक रही मां, आंखों से टपक रहे आंसू

पीड़ित महिला एसपी की ड्योढ़ी पर भी लगा चुकी है गुहार, नहीं मिला लापता पुत्र
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। बीते चार महीने से लापता बेटे का फोटो लेकर उसकी तलाश में बेवा बूढ़ी मां इधर उधर भटक रही है। अपने बेटे को तलाश रही बेवा बूढ़ी मां की आंखों से आंसू बरसते रहते हैं। वह एकटक अपनी आंखों से अपने खोए बेटे के मिलने के इंतजार के जद्दोजहद से जूझ रही है। कई सालों पहले उसके पति के परलोक सिधारने के बाद बची खुशी बूढ़ी जिंदगी का सहारा छिनने के बाद वह बेबस व असहाय नजर आ रही है।लापता बेटे को मिलने वाली एक हजार रुपए पेंशन से खुशहाली से चलने वाली उसके जिंदगी की गाड़ी अब तो पटरी से उतर सी गई लगती है। जानकारी के मुताबिक मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव माधवपुर चकत्ता का है। यहां की निवासिनी बूढ़ी बेवा गीता पत्नी रक्षाराम का इकलौता बेटा 19 वर्षीय निरहू उर्फ मोहन करीब चार महीने से गायब है। युवक के पिता रक्षाराम की मौत करीब 18 वर्ष पहले हो चुकी है।पति की मौत के बाद यह 60 वर्षीय वृद्ध महिला गीता असहाय हो गई। उसने एफआईआर दर्ज कराने के लिए नगर कोतवाली की पुलिस को तहरीर दिया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला पुलिस अधीक्षक की ड्योढ़ी पर भी गुहार लगा चुकी है। इतनी कोशिशों के बावजूद उसका खोया बेटा नहीं मिला। वह बेटे का फोटो लेकर उसकी तलाश में इधर उधर भटक रही है। बताया जाता है कि उसका लापता बेटा मोटे दिमाग का था। उसे एक हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन सरकारी खजाने से मिलती रही और उसी से परिवार का जीविकोपार्जन होता रहा। अचानक उसके बेटे के गायब हो जाने से पेंशन मिलनी भी बन्द हो गई। अब तो उसकी जिन्दगी जीने के भी लाले पड़ गए हैं और वह बेहद मुफलिसी में जिन्दगी गुजर बसर करने को मजबूर है। उसके आंखों से गिरती आंसुओं की धार किसी का दिल पिघला सकती है। इस तरह से उसके बुढ़ापे की लाठी का सहारा छिन गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read