भगोड़े लेखपाल की गिरफ्तारी पर ईनाम घोषित
भगोड़े लेखपाल की गिरफ्तारी पर ईनाम घोषित
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। भ्रष्टाचार में दोषी करार दिए गए लेखपाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा ईनाम घोषित किया गया है। भ्रष्टाचार को लेकर काफी समय से चर्चा में रहे पूर्व लेखपाल संघ के अध्यक्ष साकेत रावत के खिलाफ आखिरकार मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी लेखपाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयास विफल साबित हुए।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से सम्बन्धित अभियोग में फरार चल रहे लेखपाल की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। विदित हो कि थाना फतेहपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 217/2022 धारा 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में फरार अभियुक्त साकेत रावत पुत्र भगवती प्रसाद निवासी ग्राम लखैचा, थाना सतरिख की गिरफ्तारी कराने अथवा गिरफ्तारी के सम्बन्ध में लाभप्रद सूचना देने वाले को व्यक्ति को पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त धनराशि से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है।