लक्ष्मण महोत्सव 14 अक्टूबर से, लक्ष्मण संदेश का हुआ विमोचन
लक्ष्मण महोत्सव 14 अक्टूबर से, लक्ष्मण संदेश का हुआ विमोचन
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। लक्ष्मण महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन आगामी 14 से 18 अक्टूबर होगा। जनेश्वर मिश्र पार्क में लक्ष्मण संदेश पत्रक का विमोचन एमएलसी पवन सिंह चौहान ने किया। श्री चौहान ने कहा कि लक्ष्मण महोत्सव 2022 के आयोजन में हर संभव मदद करेंगे तथा मुख्यमंत्री से मिलकर लक्ष्मणपुर धाम लक्ष्मण स्मारक बनाने के लिए आग्रह करेंगे। लक्ष्मण महोत्सव के संयोजक केके सिंह ने लक्ष्मण महोत्सव 2022 कार्यक्रम तथा लक्ष्मणपुर की संस्कृति पुनर्जीवित करने के लिए लोगों से जनांदोलन करने का आग्रह किया। उन्होंने लक्ष्मण महोत्सव एवं संबंधित आंदोलन के लिए पवन सिंह चौहान को संरक्षक घोषित किया।
लक्ष्मण और उर्मिला के त्याग और वीरत्व की का गाथा का संदेश लोगों को देते हुये अपील किया कि लक्ष्मण संदेश एक महीने के अंदर कमसे कम 11 लाख घरों में पहुंचाएं जिससे लक्ष्मणपुर की संस्कृति पुनर्जीवित करने का प्रयास जनांदोलन का रूप ले सके। कार्यक्रम में पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय विक्रम सिंह, जेपी सिंह, सतेन्द्र शर्मा, पंकज तिवारी, नीरज मिश्रा, अनुज द्विवेदी, जयकरन सिंह, डा. मंजरी सिंह, वंदना पटेल, दयानंद सिंह, विश्वनाथ पाठक, प्रमोद जोशी, शालिनी श्रीवास्तव, शिव देवी, डा. मीनाक्षी सिंह, दिव्या शुक्ला, सुनील सिंह, दिवाकर सिंह, बीएन पाण्डेय बलिया, प्रभात शर्मा, विष्णु तिवारी, रूप कुमार शर्मा, अर्चना सिंह, प्रमोद द्विवेदी, किरन विश्वकर्मा, प्रतिमा सिंह आदि मौजूद रहे। लखनऊ जनकल्याण महासंघ के अध्यक्ष एवं लक्ष्मण महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक केके सिंह ने अपील किया यह आंदोलन सभी का है, इसलिये कार्यक्रम के सहभागी बनें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।