Homeबाराबंकीसंचारी रोग नियंत्रण को लेकर हुई समीक्षा बैठक

संचारी रोग नियंत्रण को लेकर हुई समीक्षा बैठक

संचारी रोग नियंत्रण को लेकर हुई समीक्षा बैठक

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन के सम्बन्ध में तृतीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्यवाही पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए माइक्रो प्लान के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा अन्य संचारी रोग पर प्रभावी नियंत्रण व इनका त्वरित इलाज सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार के रोगियों की डेंगू एवं मलेरिया की जांच कराने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अवधेश यादव ने बताया कि ने बताया कि अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त कुल 10 विभागों का भी सहयोग प्राप्त किया जा रहा है। दस्तक अभियान के अंतर्गत फ्रंटलाइन वर्कर आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री कुल पांच प्रकार की सूचनाएं घर-घर भ्रमण के दौरान प्राप्त कर रही हैं। आशा आंगनवाड़ी कार्यकत्री बुखार के रोगियों की सूची, इंश्योरेंस लाइक रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची, क्षेत्रवार ऐसे मकानों की सूची जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो उसे तैयार करेंगी। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला पुरुष अस्पताल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला अस्पताल, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके श्रीवास्तव, कृषि रक्षा अधिकारी, समस्त एमओआईसी वा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read