Homeरायबरेलीमीटर से छेड़छाड़ कर बिजली विभाग व उपभोक्ताओं को चूना लगाने वाले...

मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली विभाग व उपभोक्ताओं को चूना लगाने वाले दो संविदाकर्मी गिरफ्तार

मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली विभाग व उपभोक्ताओं को चूना लगाने वाले दो संविदाकर्मी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को बिल कम कराने का लालच देकर मीटर के इलेक्ट्रॉनिक चिप व लेजर मशीन से करते थे छेड़छाड़
अनुभव शुक्ला/संदीप पाण्डेय
रायबरेली। जिले की पुलिस ने ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है जो इलेक्ट्रॉनिक मीटर से छेड़छाड़ करके बिजली विभाग के लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान कर रहा था अखबार में छपी इस तस्वीर को जरा गौर से देखिए। ये वो हैं जो की विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी के नाम का अमली जामा पहनकर विद्युत विभाग ही नहीं बल्की क्षेत्रीय ग्रामीणों को भी महीनों में लाखों का चूना लगा चुके हैं संविदा कर्मी के भेष में ये तीनों चालबाजों का शहर कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। पकड़े गए बिजली विभाग के संविदा कर्मी के रूप में तैनात तीनों विभीषण बड़े व्यापारिक संस्थानों के बिजली मीटर में उपभोक्ताओं का बिजली का बिल कम कराने का लालच देकर उसमें लगी इलेक्ट्रॉनिक चिप व लेजर मशीन के साथ छेड़खानी कर देते थे जिससे वास्तविक रीडिंग और बिजली का बिल कम हो जाता था। उसके बाद टेंपरिंग करके मीटर को जला देते थे और विभागीय कंप्लेंट करा कर नया मीटर लगवा देते थे जिससे बिजली विभाग के राजस्व को बड़ी क्षति पहुंचती थी। इलेक्ट्रॉनिक मीटर से छेड़छाड़ करके विभाग के राजस्व के नुकसान व अवैध तरीके से कमाई करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को रेती राम तालाब के पास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्त हरीश सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी पीतांबरपुर थाना भदोखर पवन कुमार जयसवाल, ज्ञान प्रकाश यादव यह सभी थाना भदोखर क्षेत्र के निवासी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 106 पुरानी मीटर 1 मीटर खराब करने वाली लेजर मशीन 59 कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक एक विद्युत तार वेल्डिंग हीटर मशीन को बरामद किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read