HomeBiharडीएम की अध्यक्षता में भू अर्जन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में भू अर्जन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में भू अर्जन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सुनील कुमार
सासाराम, रोहतास (बिहार)। जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा भूअर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की गयी। जिसमें अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, जिला भूअर्जन अधिकारी, अनुमंडल अधिकारी सासाराम, भूमि सुधार उप समाहर्ता सासाराम, उप परियोजना प्रबंधक डीएफसीसीआईएल, डीडीयू परियोजना निदेशक सासाराम एवं परियोजना निदेशक पटना एवं परियोजना निदेशक वाराणसी के प्रतिनिधि, अंचल अधिकारी सासाराम, कोचस, चेनारी, दावथ एवं अन्य सभी संबंधित अधियाची विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया।

बैठक में भूअर्जन से संबंधित मामलों में मुआवजा भुगतान करने एवं अधियाची विभाग के पदाधकारियों के द्वारा भूअर्जन के पश्चात योजनाओं के क्रियान्वयान कराये जाने आदि कार्यों में उत्पन्न हो रही समस्याओं के बारे में समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में निम्नांकित निर्देश दिया गया जिसमें मुख्य रूप से डीएफसीसीआईएल, डीडीयू द्वारा उठाये गये बिन्दु के आलोक में जिला भूअर्जन अधिकारी के द्वारा बताया गया कि मौजा धनपुरवा के खेसरा नं-640 पर रैयत द्वारा मकान बनाया गया है, जबकि 639 की भूमि का स्वामित्व उनके पास है। भूमि खेसरा संख्या-640 में अर्जन की गयी है।

भूमि के स्वामित्व एवं दखल–कब्जा में विवाद होने के कारण मुआवजा राशि से संबंधित अभिलेख को व्यवहार न्यायालय में भेज दिया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा नियमानुसार संरचना को तोड़ने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी अधियाची पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अर्जित भूमि से संबंधित दाखिल-खारीज के संबंध में संबंधित अंचल अधिकारियों से स्वयं समन्वय स्थापित करते हुये इसका निष्पादन करना सुनिश्चित करें। बैठक में एनएचएआई के परियोजना निदेशकों की अनुपस्थिति के कारण एनएचएआई परियोजनाओं की समीक्षा नहीं की जा सकी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा असंतोष व्यक्त करते हुये अनुपस्थिति की सूचना एनएचएआई के वरीय पदाधिकारियों एवं राज्य मुख्यालय, पटना को देने का निर्देश जिला भूअर्जन अधिकारी रोहतास को दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read