HomeTrendingअक्षरा शक्ति पुरस्कार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अक्षरा शक्ति पुरस्कार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अक्षरा शक्ति पुरस्कार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फार मदर एंड चाइल्ड के जागृति प्रोजेक्ट द्वारा चलाये जा रहे अक्षरा कार्यक्रम के अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल रेऊआ में अक्षरा शक्ति पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक सुपरवाइजर रूबी बानो ने किया। प्रधानाचार्य किरण कांति वर्मा द्वारा कार्यक्रम किया गया। छात्राओं द्वारा रोल प्ले प्रस्तुत किया गया जिसका शीषर्क था “बेटी की शिक्षा’’। इसके बाद ममता संस्था के जिला समन्यवक शुभम द्विवेदी ने ममता संस्था व प्रोजेक्ट जाग्रति का परिचय दिया। प्रधानाचार्य ने ममता संस्था के कार्यों की सराहना किया। जिला समन्यवक शुभम द्विवेदी ने किशोरियों की शिक्षा के महत्व के बारे में वीडियो दिखाकर जागरूक किया। साथ ही मेधावी छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। नाटक के माध्यम से शिक्षा के महत्त्व को समझाने का प्रयास किया गया ताकि समुदाय स्तर के लोग किशोरियों के शिक्षा के महत्त्व को समझ सके कि शिक्षा इनके लिए कितनी आवश्यक है। कम से कम 18 वर्ष तक किशोरियों को अपनी स्कूल शिक्षा जारी रखना चाहिये जिससे वे आत्मनिर्भर बन सके। इस अवसर पर प्रधानाचार्या किरण कांति वर्मा, ममता संस्थान से कहकशा, सोना देवी, सुनीता देवी, नीलम देवी आदि उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read