Homeलखीमपुर खीरीप्रचार विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला लखीमपुर में सम्पन्न

प्रचार विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला लखीमपुर में सम्पन्न

प्रचार विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला लखीमपुर में सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। विद्या भारती के विद्यालय दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (यू.पी. बोर्ड) लखीमपुर खीरी में प्रचार विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन 21-22 जून को हुआ जिसका शुभारम्भ सायं 21 जून को डॉ. सौरभ मालवीय (क्षेत्रीय मंत्री विद्या भारती पूर्वी उ.प्र. क्षेत्र), विमल अग्रवाल (प्रबंधक) रविभूषण साहनी (सह प्रबंधक) घनश्याम दास तोलानी (उपाध्यक्ष पं.दी.द.उ.स.वि.म.इंटर कॉलेज यू.पी.बोर्ड), अजय शुक्ला (सदस्य विद्यालय प्रबंध समिति) डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह (प्रधानाचार्य) ने माँ सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। आये अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह (क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख विद्या भारती पूर्वी उ.प्र.) ने कराया। प्रथम दिवस सायं 6 से 8 बजे तक परिचयात्मक सत्र का आयोजन हुआ जहां क्षेत्र से आये लगभग 60 प्रचार विभाग के प्रांत प्रमुखों तथा एवं संकुल प्रमुखों ने अपना इस कार्यशाला में आने का उद्देश्य एवं परिचय क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय को दिया।
22 जून को प्रात: उद्घाटन सत्र का आयोजन हुआ जिसमें कार्यक्रम की प्रस्ताविकी डॉ. सौरभ मालवीय ने रखी तथा बताया 20 जून को विद्या भारती ने नई दिल्ली स्थित constitution club of India में अपनी वार्षिक राष्ट्रीय प्रेसवार्ता का आयोजन हुआ जहां प्रचार संयोजक डॉ. रामकुमार भावसार की उपस्तिथि में विद्या भारती की विशिष्ट गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में अपना वक्तव्य दिया तथा मुख्य अतिथि डॉ. किरनलता डंगवाल (प्रोफेसर लखनऊ विश्वविद्यालय) ने ए.आई., डीपफेंक, वेबसाइट, फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि के बारे में बताते हुए कहा मनुष्य आजकल तकनीकी का दास होगया है।
इसके बाद द्वितीय सत्र में अंशुल मल्होत्रा (मीडिया शिक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार) ने विषय फोटोग्राफी जर्नलिज्म के बारे में बताते हुए यह बताया कि हमें फोटो खीचते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तृतीय सत्र में डॉ. सौरभ मालवीय ने समाचार लेखन की विधि एवं तकनीक बताते हुए कहा कि कैसे हम कम शब्दों में आकर्षक भाषा में सुंदर समाचार लेखन कर सकते हैं। समापन सत्र में हेमचन्द्र जी (क्षेत्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती पूर्वी उ.प्र.) ने प्रचार विभाग का दायित्व बताते हुए कहा कि आज का समय प्रचार का ही समय है। विद्या भारती विद्यार्थियों को ज्ञानवान, चरित्रवान, प्रखर राष्ट्रभक्त बनाने में सतत् सक्रिय रहने के साथ ही देश की आपदा व किसी भी परिस्थिति में सहयोग के लिए तत्पर पीढ़ी का निर्माण कर रहा है। विद्या भारती विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है।
इस अवसर पर रामजी सिंह जी (प्रदेश निरीक्षक अवध प्रांत), सुरेश सिंह (संभाग निरीक्षक सीतापुर संभाग), अरविन्द सिंह चौहान (प्रधानाचार्य), शिप्रा बाजपेयी (प्रधानाचार्या स.ध.स.वि.म.बा. इंटर कॉलेज) एवं समस्त विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read