चौकी प्रभारी विशाल शुक्ला द्वारा गाड़ियों को चेक किया गया। इस दौरान लगभग 15 गाड़ियों का चालान किया गया। वाहन स्वामियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि गाड़ी घर से निकालते समय दो पहिया वाहन स्वामी हेलमेट जरूर लेकर चले गाड़ी के कागज, इंश्योरेंस के बिना गाड़ी न चलायें। साथ ही यातायात का पालन करते हुए दुर्घटना होने से बचने के लिए भी बताया गया। इस दौरान बदला चौकी प्रभारी विशाल शुक्ला, उपनिरीक्षक फारूक अहमद, सुनील दीवान, का0 अशोक वर्मा, का0 आलोक सिंह मौजूद रहे।








