पत्रकार ने ठेकेदार व पालिकाध्यक्ष पुत्र पर लगाया आरोप

पत्रकार ने ठेकेदार व पालिकाध्यक्ष पुत्र पर लगाया आरोप

मुकदमा दर्ज कराने के लिये पुलिस को दिया ज्ञापन
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
पलिया कलां, लखीमपुर खीरी। नगर पालिका परिषद पलिया में हो रहे भ्रष्टाचार की खबर छपने तथा निर्माण में मानक का प्रयोग न करने की खबर चलाने को लेकर चेयरमैन पुत्र द्वारा फोन पर लूज टाक के बाद नपाप अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता के पुत्र वरुण गुप्ता व ठेकेदार अभिषेक गुप्ता ने पत्रकार को धमकाने, देख लेने तथा जान से मारने की धमकी दे डाली।
पत्रकार ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता के पुत्र वरुण गुप्ता ने धमकी भरा लहजा दिखाते हुए बात की और कहा कि आप लोग गलत खबर चलाते हो। नगर में कोई विकास कार्य होता है तो उसमें कमियां निकालते हो। यदि इसी तरह कमियां निकलोगे तो पत्रकारिता नहीं कर पाओगे। इस बात को लेकर पलिया तहसील क्षेत्र के पत्रकारों में रोष व्याप्त है जिसे लेकर क्षेत्रीय पत्रकारों ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में बैठक कर पत्रकार निर्देश मिश्रा के साथ हुई घटना की निन्दा करते हुए पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने तथा पलिया चेयरमैन पुत्र के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कराने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन तहसीलदार पलिया के देते हुए पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने तथा सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग किया है।
इस अवसर पर पत्रकार विवेक पांडेय, विवेक अर्कवंशी, शिशिर शुक्ला, राजू सिंह, विष्णु अग्रवाल, रिजवान खान, फारूक अहमद, दीपांशु पांडेय, नितेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, विश्वकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA