कारगिल विजय दिवस मनाया गया
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
लखीमपुर खीरी। कारगिल विजय दिवस पर भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी की गयी। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह ने जिले में निवास करने वाले सैनिकों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य ने कहा कि कारगिल की विजय से भारत का मान सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के लौह इरादों से भारत को कारगिल में विजय श्री हासिल हुई थी। जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह ने कारगिल युद्ध के विषय में विस्तार से बताया।
इसी क्रम में संयोजक जिला मंत्री रामजी दीक्षित ने कहा की कारगिल विजय दिवस केवल प्रतीक मात्र नहीं है यह भारतीय सैनिकों के सवारी का विश्व के सामने प्रदर्शन था। सुनील सिंह ने कारगिल विजय दिवस के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि भाजपा सैनिकों का सम्मान करना जानती है तथा उनके हितों के लिए कार्य भी करें। इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद लोधी, आशू मिश्रा, जिला मंत्री उमेश शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र, नगर अध्यक्ष देवदत्त चड्ढा, अजय अवस्थी सहित जिले के समस्त मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














