Homeलखीमपुर खीरीकपिलश के दशम वार्षिकोत्सव में बने 4 विश्व रिकार्ड

कपिलश के दशम वार्षिकोत्सव में बने 4 विश्व रिकार्ड

कपिलश के दशम वार्षिकोत्सव में बने 4 विश्व रिकार्ड

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
लखीमपुर खीरी। हिन्दी दिवस पर कपिलश का दशम वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ जिसे इस बार मुख्य रूप से छोटी काशी कवियत्री महाकुम्भ के रूप में मनाया गया। दुनिया का सबसे लम्बा कवयित्री सम्मेलन 52 घंटे 50 मिनट 34 सेकंड तक चला जिसे विश्व रिकार्ड के रूप में मान्यता द बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड दुबई ने दी। रिकार्ड बुक के प्रतिनिधि समीर सिंह ने विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र कपिलश फाउंडेशन की अध्यक्ष शिप्रा खरे को सौंपा।
इस अवसर पर संस्था संरक्षक पूर्व विधायक विनय तिवारी, ज्ञान स्वरुप शुक्ल ज्ञानू महाराज, वरिष्ठ सपा नेता अनुराग पटेल, सतीश चन्द्र शुक्ल, नानक चंद वर्मा, डॉ. वीबी धुरिया, मोहम्मदी ब्लाक प्रमुख महेन्द्र बाजपेई, ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुण्डीर, पूर्व विधायक रामसरन, सुधीर अवस्थी, वैद्य रामजी रस्तोगी, श्याम किशोर अवस्थी, रेखा तिवारी, उमा तिवारी, स्मिता तिवारी, ममता दीक्षित, रेखा बोरा, जय किशन जय, मनीषा जोशी, रविसुत शुक्ल ने विश्व रिकॉर्ड ट्राफी को द बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से प्राप्त किया।
इसी क्रम में कपिलश वार्षिक सम्मान के अंतर्गत कपिल देव खरे स्मृति सम्मान खुर्जा बुलंदशहर के 5 विश्व रिकॉर्ड बना चुके जयकिशन अग्रवाल जय को, राजवैद्य रघुनंदन प्रसाद स्मृति सम्मान डॉ वी बी धुरिया-लखीमपुर, कपिलश गीत गुंजन सम्मान मनीषा जोशी-नोएडा उत्तर प्रदेश, कपिलश छोटी काशी की कलम सम्मान-बृजेश तिवारी बृजेश-गोला गोकर्णनाथ, कपिलश तूलिका सम्मान डॉ राजेंद्र सिंह पुंढीर-बरेली पर्यावरण मित्र सम्मान राम मोहन गुप्ता–लखीमपुर, कपिलश लोक कला सम्मान स्मिता तिवारी-गोला गोकर्णनाथ, कपिलश छोटी काशी सेवा सम्मान नानक चंद वर्मा-गोला गोकर्णनाथ तथा 5100 नकद पुरस्कार सहित निर्मल स्मृति सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार रेखा बोरा-लखनऊ को प्रदान किया गया।
श्रीकान्त तिवारी कान्त ने लिखे 100 मिनट में 75 दोहे बना विश्व रिकॉर्ड। गोला गोकर्णनाथ के वरिष्ठ साहित्यकार ने द बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के जज समीर सिंह के समक्ष रिकॉर्ड बुक द्वारा दिये गये विषयों पर 100 मिनट में 75 दोहे लिखकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इस अवसर पर साहित्यिक विशेषज्ञ के रूप में शिप्रा खरे एवं अनूप त्रिपाठी ने दोहे को तकनीकी रूप से चेक किया। श्रीकान्त तिवारी को रिकॉर्ड बुक प्रतिनिधि समीर सिंह ने रिकॉर्ड सर्टिफिकेट, ट्राफी, बैच, मेडल, प्रदान किया।

——इनसेट——
बाराबंकी की डा. कुसुम चौधरी ने गोला में लिखे 100 मिनट में 51 बाल गीत एवं बनाया विश्व रिकार्ड
बाराबंकी से गोला गोकर्णनाथ के छोटी काशी कवयित्री महाकुम्भ में पधारी डॉ कुसुम चौधरी ने द बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के जज समीर सिंह के समक्ष रिकॉर्ड बुक द्वारा दिये गये विषयों पर 100 मिनट में 51 बालगीत तत्काल लिखकर इतिहास लिख दिया। इस अवसर पर साहित्यिक विशेषज्ञ के रूप में जयकिशन जय एवं सुधीर अवस्थी ने बाल गीतों को तकनीकी रूप से चेक किया। श्रीकान्त तिवारी को रिकार्ड बुक प्रतिनिधि समीर सिंह ने रिकार्ड सर्टिफिकेट, ट्राफी, बैच, मेडल, प्रदान किया।

——इनसेट——
संत कुमार को मिला सबसे लम्बी गजल का विश्व रिकार्ड
दुनिया की सबसे लम्बी ग़ज़ल का विश्व रिकॉर्ड बना चुके गोला गोकर्णनाथ के वरिष्ठ साहित्यकार संत कुमार बाजपेई संत को भी द बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि समीर सिंह ने रिकॉर्ड सर्टिफिकेट, ट्राफी, बैच, मेडल, प्रदान किया। अभी हाल ही में संत कुमार बाजपेई की ग़ज़ल जागो बन्धु जगाते लोग को 1721 शेर के साथ दुनिया की सबसे ग़ज़ल के रूप में विश्व रिकॉर्ड की मान्यता द बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स ने प्रदान की थी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read