Homeलखीमपुर खीरीशिकायतों का गुणवत्तापरक समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: डीएम

शिकायतों का गुणवत्तापरक समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: डीएम

शिकायतों का गुणवत्तापरक समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: डीएम

सम्पूर्ण समाधान दिवस में योजनाओं के लाभार्थियों को मिला सम्मान
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
लखीमपुर खीरी। संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर के लोक सभागार में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा ने जहां फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं, वहीं जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और किट सौंपे। जनसुनवाई के दौरान डीएम व एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल ने अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकताओं में जनसमस्याओं का समाधान सर्वोपरि है। गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की समस्याओं का संवेदनशीलता से तुरंत समाधान करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए संतोषजनक निस्तारण करें और भूमि विवादों में राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल कार्यवाही करें। किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
समाधान दिवस में कुल 69 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत हुये जिनमें से 8 का मौके पर निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 26, पुलिस विभाग की 17, विकास विभाग की 7, नगर निकाय की 5, आपूर्ति विभाग की 6, विद्युत और कृषि विभाग की 4-4 शिकायतें शामिल रहीं। सभी प्रार्थना पत्रों को पृष्ठांकित कर संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण हेतु सौंपा गया।
इस अवसर पर एसडीएम सदर अश्विनी सिंह, पीडी एसएन चौरसिया, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार दिलीप कुमार सहित जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

——इनसेट——
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उम्मीदों को मिली नयी उड़ान
लाभार्थियों को सौंपे गये चाबी एवं स्वीकृति पत्र
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर के लोक सभागार में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत चयनित पांच लाभार्थियों को पक्के घर की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी। वहीं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पांच महिलाओं को 5000₹5000 की धनराशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान मंच पर पीडी एसएन चौरसिया, एसडीएम अश्विनी सिंह, तहसीलदार दिलीप कुमार भी उपस्थित रहे। योजनाओं का लाभ पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read