Homeरायबरेलीशहीद द्वार पर शहीद की फोटो नहीं होने से दीपावली न मानने...

शहीद द्वार पर शहीद की फोटो नहीं होने से दीपावली न मानने का परिजनों ने लिया संकल्प

शहीद द्वार पर शहीद की फोटो नहीं होने से दीपावली न मानने का परिजनों ने लिया संकल्प

भूख हड़ताल पर बैठने का किया ऐलान
मो. परवेज
लालगंज, रायबरेली। प्रयागराज में माफियाओं की गोली से शहीद हुए कोरिहरा लालगंज के सिपाही राघवेंद्र सिंह की स्मृति में बनाए गए द्वार में उनका फोटो न होने से उनकी मां, भाई व बहनों ने दीपावली पर्व न मनाने का फैसला करते हुए एक बैनर गांधी चौराहा अटल चौक और तहसील कार्यालय गेट पर टांग दिया है। बताते चलें कि माफिया अतीक अहमद गैंग के द्वारा किए गए गोलीकांड में उमेश पाल सहित लालगंज नगर के सिपाही राघवेंद्र सिंह शहीद हुए थे। राघवेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत थे। युवावस्था में ही वह राष्ट्र की सेवा करते हुए शहीद हुए थे। उनकी स्मृति में उनके घर तक पक्की सड़क और स्मृति द्वार बनाने का वादा किया गया था। पक्की सड़क पूर्व में ही बन गई थी। गुरुवार को ठेकेदार के द्वारा जब स्मृति द्वार लगाया जा रहा था तो उसमें शहीद की फोटो ना देखकर शहीद राघवेंद्र सिंह के परिजनों ने विरोध किया था लेकिन ठेकेदार ने परिजनों की बात ना मानकर गेट स्थापित कर दिया। बताते चलें कि गत वर्ष प्रयागराज में हुए गोलीकांड में उमेश पाल के गनर लालगंज कोरिहरा निवासी राघवेंद्र सिंह भी अतीक अहमद गैंग के बदमाशों की गोली का शिकार हो गए थे। सरकार से उन्हें शहीद का दर्जा मिला था। शहीद सिपाही राघवेंद्र सिंह के भाई अरुण सिंह ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। अब गेट लग जाने और उसमें शहीद राघवेंद्र सिंह की फोटो न होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पारिवारिक जनों ने लालगंज नगर के व्यस्ततम चौराहे अटल चौक गांधी चौराहे पर बैनर लगाकर दीपावली पर्व ना बनाने और भूख हड़ताल पर बैठने का अल्टीमेट दे दिया है। अब देखना यह है कि जिला पंचायत से लगे द्वार में राघवेंद्र सिंह की फोटो दीपावली त्यौहार के पहले लगती है या परिजनों को प्रशासन उनके रहमो करम पर छोड़ देगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read