शान्ति व सद्भावना का सन्देश लिये पदयात्रा पहुंची रौना कला

शान्ति व सद्भावना का सन्देश लिये पदयात्रा पहुंची रौना कला

विवेक राय
चोलापुर, वाराणसी। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र में साझा सांस्कृतिक मंच जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय (NAPM) के तत्वावधान में पदयात्रा के 7वें दिन वाराणसी जिले के चोलापुर ब्लॉक में पहुँची जहाँ चोलापुर पंचायत भवन पर शांति सद्भावना यात्रियों का ग्राम पंचायत और संगठन के द्वारा भव्य रूप में स्वागत किया गया। शांति सद्भावना यात्रा,जाति धर्म से ऊपर उठकर भाईचारा प्रेम का संदेश देने के उद्देश्य 9 दिवसीय शांति सद्भावना पदयात्रा कबीर से बुद्ध तक सारनाथ स्थल पर 5 नवंबर को समापन किया जाएगा।

जिसमें शांति सद्भावना पदयात्रा का आज सातवां दिन है। शांति सद्भावना पदयात्रा के माध्यम से बाजार चट्टी चौराहे वे गांव गांव में सभा नुक्कड़,नाटक के माध्यम से समाज में शांति प्रेम आपसी भाईचारा का संदेश दिया जा रहा है।किसी भी समाज के निर्माण के लिए शांति और सद्भाव का होना बहुत ही जरूरी है। शांति और सद्भाव के माध्यम से ही समाज का निर्माण होता है, समाज में शांति और सद्भाव को आधार माना जाता है। अगर देश में शांति होगी तो देश में विकास होगा, अन्यथा विकास का होना भी असंभव है। देश की सरकार द्वारा देश में शांति और सद्भाव को सुनिश्चित करने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है लेकिन समाज में जिस प्रकार से धर्म और जाति को लेकर दूरी खत्म नही हो रही है यह एक चिंता का विषय है और इसी वजह से देश में शांति व सद्भाव भंग होते हैं।

देश में शांति और सद्भाव को अक्सर धर्म के नाम पर बांधा जाता है और सिर्फ अपने धर्म को श्रेष्ठ मानने के कारण और दूसरे धर्म को अपने से छोटा समझने के कारण लोग आपस मे लड़ते झगड़ते है जबकि सभी धर्मों में प्यार, अहिंसा, मिल—जुलकर रहने और एक दूसरे के सुख दुख में भागीदारी करने व मानवता का संदेश दिया गया हैं। वही मानवता का संदेश हम इस शांति सद्भाव पदयात्रा के माध्यम से आप लोगों को देना चाहते हैं। सभी मिल—जुलकर रहे और धर्म, जाति, लिंग के आधार पर भेदभाव न हो और यही बात हमारे संविधान में भी कहा गया है और संविधान में भी समता, समानता और स्वतंत्रता की बात कही गई है।

पदयात्रा में शामिल सभी लोगों का स्वागत जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह, चोलापुर प्रधान मीरा देवी, ताड़ी प्रधान धर्मेन्द्र कुमार, मनरेगा मेठ सावित्री देवी ने किया। इस अवसर पर साबू लाल, महिला पुलिस नीतू कुमारी, सुनैना जी, बिन्दु जी, नन्द लाल मास्टर, रंजू सिंह, पूनम दीक्षित, सुरेन्द्र सिंह, सुजीत श्रीवास्तव, अनिल, मुकेश, सुरेश, सुबेदार, शर्मीला इत्यादि लोगों की भागीदारी रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

ADD From Durga City Hospital And Trauma Center With Neuro ICU And Critical Care Naiganj, Prayagraj Main Road, Jaunpur Hearty congratulations and best wishes on the auspicious occasion of Dhanteras and Deepawali.

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent