राजवीर ने पुलिस को दी टप्पेबाजी की झूठी सूचना, गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। साण्डी थाना अन्तर्गत ग्राम हरिवंशापुर के रहने वाले राजवीर पुत्र कामता प्रसाद सिंह ने पुलिस को झूठी तहरीर दी थी कि बैंक के बाहर मुझसे 2 लाख रुपए की टप्पेबाजी कर ली गई है।
इस सम्बन्ध में पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा भी दर्ज कर लिया था लेकिन पुलिस की जांच में पता चला कि घटना वाले दिन राजवीर सिर्फ 20 हजार रुपए बैंक लेकर आया था और रूपए बैंक में जमा करा दिया था। पुलिस द्वारा जब राजवीर से पूछताछ की गई तो बताया कि उसको पिता द्वारा 4 वर्ष पूर्व 200,000 रूपए व्यापार करने हेतु दिए थे जिसका ब्यौरा पिता द्वारा मांगे जाने पर राजवीर ने यह झूठी मनगढ़ंत कहानी बनाई। वहीं गलत सूचना देने पर पुलिस द्वारा राजवीर को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













