HomeBiharराजेश्वर बने रोटरी क्लब नवादा के अध्यक्ष

राजेश्वर बने रोटरी क्लब नवादा के अध्यक्ष

राजेश्वर बने रोटरी क्लब नवादा के अध्यक्ष

सोहन को मिली सचिव की जिम्मेवारी
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। रोटरी क्लब के 23वें पदस्थापन दिवस समारोह का आयोजन स्टेशन रोड स्थित होटल राजश्री में किया गया। इस कार्यक्रम को लेकर क्लब के सदस्यों में काफी उत्साह देखी गई। रोटरी क्लब के सदस्यों की ओर से नए अध्यक्ष के रूप में रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष रहे राजेश्वर प्रसाद को फिर से अध्यक्ष चुना गया है, वहीँ सचिव पद की जिम्मेवारी नए सदस्य सोहन कुमार को दी गई है। इस कार्यक्रम के मौके पर पूर्व आरजी डॉ. आरपी साहू, शेखपुरा के आरपी सिंह के साथ-साथ नालंदा, बिहारशरीफ और राजगीर रोटरी क्लब के सदस्यों ने भी भाग लिया। लगभग 4 घण्टे तक चले इस समारोह में पूर्व अध्यक्ष रो पीयूष कुमार ने अपना कॉलर राजेश्वर प्रसाद को पहनाकर अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी। पूर्व सचिव पंकज झुनझुनवाला की अनुपस्थिति में पूर्व एडीजी डॉ. आरपी साहू ने सचिव सोहन कुमार को कॉलर पहनाकर सचिव पद की जिम्मेवारी सौंपी। इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और 2023 24 के लिए अपने कार्यकलाप की घोषणा की तथा कहा कि मेरा हियर कार्यकाल काफी स्वर्णिम रहेगा बेहतरीन कार्यों को किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व आर जी डॉ. आरपी साहू, आरपी सिंह, वजीर प्रसाद आदि लोगों को शॉल बुके देकर सम्मानित किया गया। वहीं शेखपुरा बिहार शरीफ नालंदा राजगीर से आए रोटरी क्लब के सदस्यों को भी पौधों का गुलदस्ता गमला प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ललित अग्रवाल, बद्रीप्रसाद, श्रीकांत सिंह, शैलेंद्र सिंह, शशि भूषण प्रसाद, मनोज कुमार, डॉ. पंकज कुमार सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा छवि, नवीन कुमार, श्याम अग्रवाल, नित्यानंद चौरसिया, राजेंद्र प्रसाद, चेतन सुसारिया डॉ. मनोज कुमार, डॉ. केपी सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. नीरज कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल भगत ने किया। कार्यक्रम में 4 नए सदस्यों को जोड़ा गया। डॉ. वसंत प्रसाद, डॉ. (प्रो.) ओम प्रकाश साहू, व्यवसाय पंकज साव, सतेंद्र प्रसाद गुप्ता को रोटरी क्लब की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान रोटरी क्लब सदस्यों के महिला परिवार भी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read