मोहर्रम की 5वीं तारीख पर शान्तिपूर्वक निकला जुलूस
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। अषाढ़ा गांव में मोहर्रम की पांचवी तारीख पर सोमवार सुबह शांतिपूर्वक व सद्भाव के बीच परंपरागत तरीके से हजरत अली असगर का ताबूत निकाला। समाजसेवी शाहिद असकरी ने बताया कि अकीदत और एहतराम के साथ इमामबाड़ा कोठी से शानो शौकत के साथ उठाया गया। ताबूत और हज़रत पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से मातमदारों ने मातम किया। शाहिद असकरी ने दर्द भरे नोहे पेश किए। शहीदाने कर्बला की याद में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जुलूस में शिरकत करते हुए या अली, या हुसैन की सदाएं बुलंद की और इमाम हुसैन के 6 महीने के बेटे हजरत अली असगर की शहादत पर नौहाखानी की गई। लंगर-ए-हुसैनी तक्सीम किया गया। इस मौके पर समाजसेवी पूर्व प्रधान आबिद मंजूर, जिला पंचायत सदस्य यासिर मंजूर, मौलाना नवाब जाफर असकरी, मंजूर अफाक, रज़ा आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











