मछलीशहर विधानसभा सीट से रागिनी सोनकर ने मारी बाजी, जानिए कितने वोट का है अंतर
जौनपुर। जिले की मछलीशहर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डॉ. रागिनी सोनकर ने अपने प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मेंही लाल सोनकर को हराकर यह सीट समाजवादी पार्टी की झोली में डाल दी। विदित हो कि इसके पूर्व भी इस सीट पर समाजवादी पार्टी का ही कब्जा रहा और यहां से दो बार लगातार जगदीश सोनकर विधायक रहे।

इस बार पार्टी ने उनको मैदान में न उतारकर डॉ. रागिनी सोनकर पर अपना विश्वास जताया। डॉ. सोनकर ने इस सीट पर जीत दर्ज करते हुए पार्टी की लाज रखी और इस सीट पर लगातार तीसरी बार सपा का जलवा कायम है।
सपा 53639
भाजपा 43495
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













