HomeJaunpurJaunpur News: जौनपुर शहर में चाइनीस मांझा का कहर जारी

Jaunpur News: जौनपुर शहर में चाइनीस मांझा का कहर जारी

  • जौनपुर शहर में चाइनीस मांझा का कहर जारी

  • नहीं लग लग पा रही है रोक, बाल—बाल बचे अध्यापक

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर के सिपाह पुलिस चौकी अन्तर्गत हनुमान मंदिर के पास अभिषेक अस्थाना जो सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव आजमगढ़ में अध्यापक हैं, शिक्षण कार्य करके हनुमान मंदिर पुल के पास जैसे ही पहुंचे थे कि अचानक सामने से गले में चाइनीस मांझा टकराया। जब तक वह अपने मोटरसाइकिल का ब्रेक लेते, तब तक उनके सिर, चेहरे एवं अंगुली पर गहरी चोट आ चुकी थी। चोट आने के बाद वह मोटरसाइकिल से गिर गये। पीछे से आये ऑटो रिक्शा वाले ने उन्हें सड़क से किनारे किया। स्थानीय लोगों की मदद से उनका उपचार कराया गया। हेलमेट पहनने के कारण उनका गला कटने बच गया। जब इसकी सूचना परिजनों को लगी और स्कूल के अध्यापकों को लगी तो कुशल से जानने के लिये जौनपुर निजी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसको लेकर के अध्यापकों में काफी रोष है जिन्होंने कहा कि जौनपुर में ही क्यों चाइनीस मांझे पर रोक नहीं लग पा रही है?

 

 

 

 

Must Read