जौनपुर की सीनियर पुरुष कबड्डी टीम का चयन ट्रायल 25 नवम्बर को
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। आगामी राज्यस्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने हेतु जनपद की सीनियर पुरुष कबड्डी टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव रविचन्द्र यादव ने बताया कि यह चयन ट्रायल 25 नवम्बर को समय 12 बजे बीआरपी इण्टर कॉलेज के प्रांगण में होगा। चयन ट्रायल हेतु प्रमुख पात्रता एवं नियम के बारे में खिलाड़ी जनपद जौनपुर का मूल निवासी होना चाहिए। खिलाड़ी का अधिकतम वजन 85 किलोग्राम तक होना अनिवार्य है। ट्रायल के समय सभी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड (मूल प्रति एवं छायाप्रति) साथ लाना अनिवार्य है। जनपद के सभी इच्छुक एवं पात्र सीनियर पुरुष कबड्डी खिलाड़ियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर समय से उपस्थित होकर चयन ट्रायल में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जनपद की सीनियर पुरुष कबड्डी टीम के लिए किया जाएगा जो राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जौनपुर का प्रतिनिधित्व करेगी।











