दीपक जलाने के विवाद में युवक को लाठी-डण्डे से पीटकर किया घायल
4 लोगों पर गैरइरादतन हत्या प्रयास सहित एससीएसटी व मारपीट की मुकदमा दर्ज
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। पुरानी रंजिश को लेकर रविवार को एक युवक की लाठी-डंडे और रॉड से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच सीओ शाहगंज को सौंपी गई है।
मानीकलां गांव निवासी रजनीश सोनकर पुत्र अमरनाथ सोनकर के अनुसार बीते 20 नवंबर की रात करीब आठ बजे वह अपने बड़े पापा के घर दीपक जलाने जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के रोशन बिंद, पवन बिंद, लकी बिंद और विनय बिंद ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया। कहासुनी के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया।
पीड़ित के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच सीओ शाहगंज को सौंपी है।











