Jaunpur News: 54 मण्डलस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में अव्वल आकर अथर्व ने जनपद का नाम किया रोशन

  • 54 मण्डलस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में अव्वल आकर अथर्व ने जनपद का नाम किया रोशन

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके अथर्व सिंह ने एक्सीडेंटल अलर्ट ऐप जिसका नाम (जटायु रैपिड रक्षक) द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और संयुक्त शिक्षा निर्देशक दिनेश सिंह द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य है यातायात में हो रही दुर्घटनाओं को कम करना है। यह एक फोटो क्लिक करते ही 2 सेकंड में सभी इमरजेंसी सेवाओं व नजदीकी चिकित्सालयों को अलर्ट कर त्वरित सुविधा प्रदान करने में मदद करता है। जटायु रैपिड रक्षक एक एक्सीडेंटल अलर्ट मोबाइल ऐप है जिसे सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की तुरंत मदद पहुंचाने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसे जौनपुर के सुइथाकला विकास खण्ड (ग्राम पंचायत लौंदा) के बाल वैज्ञानिक अथर्व सिंह ने तैयार किया है। इसके बारे में बताते हुये कहा कि इसका उद्देश्य यह है कि यह ऐप सड़क हादसे के समय इमरजेंसी अलर्ट भेजकर घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सा और आवश्यक सहायता दिलाने में मदद करता है। 21 नवम्बर को वाराणसी में आयोजित 54वीं मण्डल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में इस नवाचार (इनोवेशन) में प्रथम स्थान हासिल करके इस छोटे वैज्ञानिक ने इस ऐप राज्यस्तरीय चयन में मण्डल स्तर पर पहला स्थान पाने के बाद अब अथर्व का चयन राज्यस्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिये हो गया है। जौनपुर के इस छोटे वैज्ञानिक को डा. सत्य प्रकाश सिंह प्रधानाचार्य तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज, अध्यापिका अपर्णा मिश्रा, डा. राकेश सिंह (सर्जन), डा. रविशंकर सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह सतिह तमाम लोगों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रेषित करते हुये बधाई दिया। सच्चिदानन्द सिंह ने धन्यवाद देते हुये आभार व्यक्त किया।