HomeJaunpurJaunpur News: निर्माणाधीन हाईवे पर पलटा आटो, महिला समेत दो घायल

Jaunpur News: निर्माणाधीन हाईवे पर पलटा आटो, महिला समेत दो घायल

  • निर्माणाधीन हाईवे पर पलटा आटो, महिला समेत दो घायल

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। खेतासराय—तिघरा मार्ग पर महरौड़ा के पास निर्माणाधीन हाईवे पर रविवार सुबह ऑटो पलटने से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे में अन्य सवारियों को भी हल्की चोटें आईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलापुर निवासी अनीता (35) पत्नी मेवा लाल राजभर दवा लेने ऑटो से खेतासराय जा रही थीं। इसी दौरान निर्माणाधीन हाईवे पर महरौड़ा के पास ऑटो का अगला पहिया बालू में धंस गया जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ऑटो पलट गया। हादसे में अनीता और कलापुर निवासी मुकेश राजभर के 11 वर्षीय पुत्र प्रियांशु घायल हो गये। वहीं घायलों को लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुँचाया जहाँ उनका इलाज चल रहा। ऑटो में सवार अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आईं।

 

 

 

 

Must Read