HomeAyodhyaगिट्टी व बालू डालने से कम होगी रामपथ पर दुश्वारी

गिट्टी व बालू डालने से कम होगी रामपथ पर दुश्वारी

गिट्टी व बालू डालने से कम होगी रामपथ पर दुश्वारी

गड्ढा एवं कीचड़ के बीच आवागमन हुआ मुश्किल
नगर निगम ने की टोल फ्री नम्बर पर सूचना देने की अपील
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। राम नगरी में रामपथ पर आवागमन की दुश्वारी गिट्टी और बालू डालने से कम हो सकती है। साहबगंज के पास यह प्रयोग किया भी गया है। यह उपाय रामपथ पर गड्ढा और कीचड़ बाहुल्य क्षेत्र में किया जाए तो वाहनों के आवागमन को काफी हद तक सहज किया जा सकता है। रामपथ पर अन्य स्थानों पर भी यह उपाय अपनाने की आवश्यकता है, क्योंकि आगामी तीन जुलाई से स्कूल खुल रहे हैं। नगर निगम ने भी इस दिशा में पहल की है।

रामपथ पर आवागमन में कठिनाई एवं विद्यालय खुलने की तिथि को ध्यान रखते हुए महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने आह्वान किया है कि यदि किसी मार्ग पर गड्ढों या पाइप लाइन लीकेज के कारण समस्या आ रही है तो तत्काल नगर निगम को सूचित करें। टोल फ्री नंबर 1800-313-1277 एवं 1533 पर सूचना दें। संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए समाधान कराया जाएगा। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि रामपथ पर जनता को आवागमन में परेशानी न हो इसका प्रबंध किया जा रहा है जहां आवश्यकता पड़ रही है वहां बालू और गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read