बस ने बाइक सवार समेत चार लोगों को रौंदा, दो की हुई मौत
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। निजी बस ने बाइक सवार समेत चार लोगों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गए। घटना शनिवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहिया पुल के पास एक निजी होटल के सामने हुई। स्वजन घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे।
सीएचसी में चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया गया लेकिन स्वजन नहीं माने और लखनऊ लेकर चले गए। मृतक की पहचान लखनऊ गोमतीनगर के विभूति खंड निवासी 69 वर्षीय एसएन शुक्ल के रूप में हुई। भेलसर चौकी प्रभारी द्रवेश द्विवेदी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना में दो लोगों की मौत हुई है लेकिन स्वजन दोनों को लेकर चले गए। दो घायल भी हुए हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












