JAUNPUR NEWS : शाहगंज पुलिस ने आनलाइन ठगी के शिकार को वापस कराये 247000 रूपये

JAUNPUR NEWS : शाहगंज पुलिस ने आनलाइन ठगी के शिकार को वापस कराये 247000 रूपये

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुभम तोदी क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक शाहगंज आदेश त्यागी के नेतृत्व में साइबर ठगी का शिकार हुए मो. कैफ पुत्र शोएब आलम निवासी एराकियाना थाना शाहगंज को 247000 रुपया वापस दिलाया गया।

बता दें कि शोएब से 3 फरवरी को शेयर मार्केट में पैसा डबल होने के नाम पर कई किश्तों में आनलाइन पैसा लेकर आनलाइन ठगी किया गया था। थाना शाहगंज के कम्प्यूटर आपरेटर नीरज शर्मा द्वारा छानबीन व काफी प्रयास कर आवेदक का 247000 रुपया वापस कराया गया। पैसा वापस कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी, अपराध निरीक्षक जनार्दन यादव, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड ए नीरज शर्मा शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला