125 किसानों को दलहन बीज का किया गया वितरण
रौशन कुमार
कौआकोल, नवादा (बिहार)। प्रखण्ड के दरावां गांव में शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र, ग्राम निर्माण मण्डल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा के द्वारा सीएफटी दलहन कार्यक्रम के तहत निःशुल्क बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दरम्यान 125 किसानों के बीच 530 किलो मसूर बीज के वितरण कर उसके रोपाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रविकांत चौबे एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ अनिल ने बताया कि किसानों को दलहन की खेती से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया। मौके पर स्थानीय सरपंच अर्जुन साव समेत दर्जनों किसान मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















