HomeBiharप्रधानमंत्री के 'मन की बात' में दानिश के अन्वेषण की चर्चा की...

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में दानिश के अन्वेषण की चर्चा की मांग

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में दानिश के अन्वेषण की चर्चा की मांग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से समाजसेवी मसीह उद्दीन ने ट्वीट कर किया आग्रह
विजय कुमार
नरहट, नवादा, (बिहार)। नवादा जिले के नरहट निवासी मो. दानिश मसरूर के शोध और अन्वेषण की चर्चा माह के अन्तिम रविवार को प्रसारित किए जाने वाले रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में की जाय। ककोलत विकास परिषद के अध्यक्ष मसीह उद्दीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्वीट करके यह आग्रह किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया है कि बिहार के बोधगया में स्थित मगध विश्वविद्यालय के जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डा. सिद्धनाथ यादव, गया कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. मो. राशिद नईम और शोधार्थी मो. दानिश मसरूर की टीम ने डायबिटिक नेरोपैथी की जांच के लिए एक डिजिटल जांच उपकरण का अन्वेषण किया है जिसे भारत सरकार के बौद्धिक सम्पदा संस्थान से पेटेंट मिल गया है। उल्लेखनीय हे कि मधुमेह सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए पूरे विश्व में एक चुनौती और गैर संचारी रोगों के लिए वैश्विक महामारी का हिस्सा बन गया है। केवल भारत में 41 मिलियन लोग इस से पीड़ित हैं जो वैश्विक बोझ का लगभग 15 प्रतिशत है। एक अनुमान के अनुसार अगले पांच वर्षों में भारत में यह संख्या बढ़ कर 70 मिलियन हो जायेगी। सर्वाधिक प्रभावित जनसंख्या के परिणामस्वरूप भारत को विश्व की ‘मधुमेह राजधानी’ कहा जाने लगा है परन्तु दु:ख के साथ कहना पड़ रहा है कि मधुमेह के अनुसंधान के लिए भारत का योगदान मात्र एक प्रतिशत है। ऐसे में गौतम बुद्ध के ज्ञान की पावन धरती मगध विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का यह अन्वेषण काफी उल्लेखनीय और सराहनीय है जिस की ‘मन की बात’ में चर्चा करके प्रधानमंत्री द्वारा इन वैज्ञानिकों की हिम्मत अफजाई की जानी चाहिए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read