Homeजालौनस्टेट क्रिकेट चैम्पियन लीग का हुआ शुभारम्भ

स्टेट क्रिकेट चैम्पियन लीग का हुआ शुभारम्भ

स्टेट क्रिकेट चैम्पियन लीग का हुआ शुभारम्भ

रंजीत सिंह
उरई, जालौन। जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन द्वारा आयोजित यशोदानंद सिरौठिया स्टेट चैंपियन लीग का शुभारंभ प्रमुख सचिव के. रविंद्र नायक, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय ने टीम से परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट के शुभारंभ समारोह पर प्रमुख सचिव को पूर्व रणजी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह और जिलाधिकारी को टूर्नामेंट आयोजक प्रदीप सिरौठिया और मुख्य विकास अधिकारी को दीपमणि सिरौठिया, यूपीसीए डायरेक्टर श्यामबाबू को अनिल कुमार ने बैच लगाकर स्वागत किया। प्रमुख सचिव ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेंले। खेल हो या शिक्षा लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगन और एकाग्रता का होना जरूरी है। पहला मैच बहराइच और रायबरेली के बीच खेला गया जिसमें बहराइच ने मैच जीता। वहीं दूसरा मैच उन्नाव व जालौन के बीच हुआ जिसमें उन्नाव ने जीत हासिल की। अम्पायर सतीश पांडेय, पवन और स्कोरिंग सचिन पाटकर ने की। इस मौके पर डीसीए के सुरेश निरंजन भैयाजी, विनय कुमार, अविनाश सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी, डा. रवि पाण्डेय, आरआई पारस नाथ, उदयवीर सिंह, रिक्की सिंह, अमित गर्ग, ओमवीर सिंह, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read