विद्यालय में प्रान्तीय ज्ञान—विज्ञान मेला समारोह का हुआ उद्घाटन
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश द्वारा संचालित सरस्वती शिक्षा मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राम भारती परतोष अमेठी में प्रांतीय ज्ञान—विज्ञान मेला समारोह का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर शैलेंद्र प्रताप सिंह (एमएलसी सुल्तानपुर अमेठी), डा. राम मनोहर संगठन मंत्री काशी प्रांत, अनुग्रह नारायण मिश्र मंत्री जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश, राज बहादुर दीक्षित प्रदेश निरीक्षक जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश, रामसागर जायसवाल वरिष्ठ समाजसेवी धम्मौर, ओंकार नाथ शुक्ल प्रबंधक, अशोक सिंह वरिष्ठ पत्रकार आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना तथा वंदना के साथ हुआ जिसके बाद प्रदेश निरीक्षक ने अतिथियों का परिचय कराया। प्रदेश मंत्री ने विज्ञान मेले की संक्षिप्त रूप—रेखा प्रस्तुत किया। एमएलसी ने भैया—बहनों को विज्ञान में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।प्रबंधक जी ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ जहां डा. अब्दुल कलाम तथा रामानुजन जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किया गया तत्पश्चात आए हुए अतिथियों द्वारा विज्ञान मॉडल को देखकर उन मॉडल के विषय में भैया बहनों से जानकारी ली गई। इस ज्ञान विज्ञान मेला में प्रदेश के 12 जनपदों के 117 विद्यालयों के भैया बहनों ने प्रतिभाग किया।इसमें शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग तथा तरुण वर्ग के कुल 513 भैया बहनों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य विवेक शर्मा ने सभी अतिथियों अभिभावकों तथा विभिन्न जनपदों से आए हुए आचार्य बंधु भगिनी तथा भैया बहनों को धन्यवाद दिया।














