यूपी में अपराध से अर्जित साढ़े 3 सौ करोड़ रुपये की सम्पत्ति हुई जब्त
96383
यूपी में अपराध से अर्जित साढ़े 3 सौ करोड़ रुपये की सम्पत्ति हुई जब्त
एडीजी जोन बृजभूषण शर्मा ने की अपराध समीक्षा बैठक अपराधियों पर कठोरत कार्यवाही का दिया निर्देश राजेश श्रीवास्तव अयोध्या। लखनऊ जोन में अपराधियों पर कठोर कार्रवाई लगातार जारी है। साढ़े 8 माह के भीतर 2276 गैंगेस्टर बंद किए गए जबकि विभिन्न अपराधियों की जरायम से अर्जित साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। यह जानकारी एडीजी जोन बृजभूषण शर्मा ने दी। सोमवार को अयोध्या पहुंचे एडीजी कोतवाली नगर में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। एक हजार अपराधियों को जिला बदर करने के साथ ही 19 लोगों पर रासुका लगाया गया है। जोन में 509 नए गैंग चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की जा रही है। अयोध्या में गैंगेस्टर के अभियुक्तों की 43 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है लेकिन इसमें अभी और कार्रवाई की अपेक्षा है।
पिछले दस वर्ष में हुए विभिन्न अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों का सत्यान कराने का भी निर्देश दिया गया है। महिला आरक्षियों को भी निर्देशित किया गया है कि वह नियमित अपनी बीट में जाकर महिलाओं की सुरक्षा एवं निगरानी को पुख्ता बनाएं। आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जनसंवाद बढ़ाने के साथ-साथ धर्मगुरुओं से भी वार्ता का उनका सहयोग प्राप्त करें। अशांति फैलाने वालों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की जाए, ताकि त्योहार के उल्लास में किसी प्रकार का खलल न उत्पन्न हो सके। अयोध्या में देश-दुनिया से पर्यटक आते हैं, ऐसे में पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। ताकि उनकी नजर में पुलिस की छवि बेहतर हो सके।
कई को प्रोत्साहन तो किसी को मिली फटकार एडीजी जोन ने पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग के दौरान किसी थाना प्रभारी को प्रोत्साहन तो किसी को फटकार मिली। गोसाईंगंज पुलिस के कार्य से एडीजी संतुष्ट दिखे। रौनाही, पूराकलंदर, रुदौली, मवई, पटरंगा सहित कुछ थाना प्रभारियों को अपराधियों पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया गया। इसके उपरांत एडीजी ने पुलिस लाइन परिसर एवं कोतवाली नगर का निरीक्षण किया। प्रकाश में आई खामियों को दूर करने का निर्देश दिया। कोतवाली नगर में जनसुनवाई निस्तारण से वह संतुष्ट दिखे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।