Homeआजमगढ़मृतक मौर्य दम्पत्ति के परिजन भूख हड़ताल पर बैठे, डिप्टी सीएम का...

मृतक मौर्य दम्पत्ति के परिजन भूख हड़ताल पर बैठे, डिप्टी सीएम का आश्वासन केवल अखबारों में

मृतक मौर्य दम्पत्ति के परिजन भूख हड़ताल पर बैठे, डिप्टी सीएम का आश्वासन केवल अखबारों में

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। अहिरौला थाना क्षेत्र के पारा ग्राम निवासी एवं जनरल स्टोर की दुकान करने वाले इंद्रपाल मौर्य पुत्र स्व० रामलगन और उनकी पत्नी शकुंतला देवी की जून माह में दवा लेने जाते समय अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद पीड़ित परिजनों से प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुलाकात कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने सहित हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। इस दौरान एसडीएम द्वारा परिवार को 25 लाख की मदद की बात भी कही गयी थी। आज मृतक दंपति के पुत्र शिवांश मौर्य अपने परिजनों के साथ मेहता पार्क में भूख हड़ताल पर बैठ गया। शिवांश ने आरोप लगाया कि उसे किसी भी प्रकार कोई मदद शासन प्रशासन द्वारा नहीं दी गई। वह मदद के बावत कई बार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

अखबार वगैरह में यह खबर प्रकाशित हुई थी कि एसडीएम द्वारा परिजनों को 25 लाख का चेक दिया गया जो सरासर झूठ है। आर्थिक तंगी के चलते हम तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं। हमारी शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हो रही है। हम लोग घर पर ही भूखे मर रहे हैं, इसलिए यहां भूख हड़ताल पर बैठे हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी के बावत पूछे जाने पर शिवांश ने बताया कि जिनकी गिरफ्तारी हुई है वह सही है और जो लोग हैं जो इस हत्याकाण्ड में शामिल रहे उनकी भी गिरफ्तारी होनी चाहिए। शिवांश ने मांग किया कि उसे सरकारी नौकरी दी जाय और जो मदद का आश्वासन दिया गया वह पूरा किया जाय।

गौरतलब है कि अहरौला थाना क्षेत्र के पारा ग्राम निवासी एवं जनरल स्टोर की दुकान करने वाले इंद्रपाल मौर्य पुत्र स्व० रामलगन अपनी पत्नी शकुंतला देवी का ईलाज और कारोबार से संबंधित सामान की खरीदारी करने के लिए बीते 14 जून को जौनपुर जिले के शाहगंज बाजार गए थे। उनके साथ इंद्रपाल के साढ़ू विकास मौर्य निवासी ग्राम भरचकिया थाना क्षेत्र पवई भी अपनी पत्नी के साथ चिकित्सक के पास गए थे। दवा लेने के बाद दोनों रिश्तेदार अपने परिवार के साथ अपने घर के लिए रवाना हुए लेकिन इंद्रपाल व उनकी पत्नी शकुंतला दोनों घर नहीं पहुंचे। दूसरे दिन इंद्रपाल के भतीजे प्रदीप ने इसकी जानकारी मुकामी थाने को दी। पुलिस अभी इस मामले की छानबीन कर रही थी कि 16 जून को लापता इंद्रपाल मौर्य व उनकी पत्नी शकुंतला का शव फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी बाजार के समीप सड़क किनारे स्थित झाड़ी से बरामद किया गया

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read