महिला जनसुनवाई दिवस 27 नवम्बर को
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देशानुसार माह नवम्बर के चतुर्थ बुधवार को आयोजित होने वाले ‘‘महिला जनसुनवाई दिवस’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत 27 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच में आयोग की सदस्य अंजु प्रजापति की अध्यक्षता में वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में महिला अपराधों की समीक्षा एवं जनसुनवाई की कार्यवाही की जायेगी।
जनसुनवाई के पश्चात श्रीमती प्रजापति महिला बन्दी गृहों, बालिका/महिला गृहों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का भी निरीक्षण करेंगी। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय ने दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









