अकीदत व सादगी से निकाला गया जुलूस
गोविन्द वर्मा
मसौली, बाराबंकी। कर्बला में अपनी अजीम कुर्बानी पेश करके दुनियां के सम्पूर्ण मानव जाति के स्वाभिमान, इन्सानियत एवं मानवता के वजूद को हमेशा हमेशा के लिए महफूज करने वाले हजरत इमाम हुसैन की याद में दसवीं मुहर्रम को चौक पर रखे गये। ताजियों का जुलुस गमगीन माहौल में अक़ीदत एव सादगी से निकाला गया। कस्बा मसौली, बांसा, बड़ागाँव, सहित ग्रामीण इलाकों में मोहर्रम की 9वीं तारीख को समस्त चौको पर ताजिया रख कर इमाम हुसैन की याद को ताजा कर अमन चैन की दुआ मांगी गयी। पूरी अकीदत व एहतराम के साथ निकाले गये जुलूस में लोग या हुसैन या हुसैन के नारे लगा रहे थे। हजरत इमाम हुसैन के अक़ीदतमंद जगह—जगह शबील खीचड़ा व पुलाव का वितरण कर रहे थे। देर शाम नम आँखों के साथ गमगीन माहौल में ताजियों को दफन किया गया। कस्बा रामपुर कटरा में एक दर्जन से अधिक बडी और छोटी 2 सौ से अधिक ताजिया चौकों पर रखी गई थी। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी रामनगर हर्षित चौहान, थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक रंजीत सिंह, विपिन सिंह राठौर, मसौली कस्बा प्रभारी अनिल सिंह, माया यादव, रंजीत कुमार, रूपेंद्र मिश्रा सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











