डीएम व एसएसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

अंकित सक्सेना
बदायूं। कांवड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.ओ.पी. सिंह के साथ भागीरथी घाट कछला पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा। तत्पश्चात दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने भागीरथी घाट कछला से बदायूं बरेली मार्ग पर जनपद की सीमा ग्राम पुठी सराय तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिए कि घाट पर साफ सफाई, प्रकाश, नाव एवं गोताखोर आदि व्यवस्था चौबीसों घंटे सक्रिय रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि घाट पर लाउडस्पीकर से एलाउंस होता रहे। गंगा जल में की गई बैरिकेडिंग के बाहर कोई भी व्यक्ति स्नान करने या गंगा जल भरने ना जाए। कछला घाट पर बनाए गए विशेष कांवड़ अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय को निर्देश दिए कि अस्पताल में समस्त जीवन रक्षक दवाई उपलब्ध रहे। विशेष तौर पर अस्पताल में सांप काटने की दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। अस्पताल में कोई भी परेशान व्यक्ति पहुंचे उसका तुरंत इलाज किया जाए। अस्पताल की समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। डीएम एसएसपी ने कछला से जनपद की सीमा ग्राम पुठी सराय तक मार्ग का निरीक्षण किया। कांवड़ियों की सहायता के लिए जगह जगह बनाए गए पुलिस सहायता केंद्रों की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सहायता केंद्र सक्रिय रहकर कांवड़ियों की सहायता करते रहें। डीएम ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगी है, वह भ्रमण सील रहे, जिससे कांवरियों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न हो सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सुख लाल प्रसाद वर्मा, सीओ सिटी आलोक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला