धूमधाम से निकला जुलूस—ए—मोहम्मदी, जश्न में डूबे लोग
आशीष पचौरी
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। ईद मिलाद उन नबी का जुलूस पैगंबर मोहम्मद के यौमे पैदाइश पर मनाया जाता है। आज के ही दिन पैगंबर मोहम्मद ने जन्म लिया था। उनकी याद में यह जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाता है। इस दिन मुस्लिम समाज में हर्ष और खुशी का माहौल रहता है। जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस रुकनपुरा स्थित नाइयों वाली मस्जिद से प्रारंभ हुआ। हरी झंड़ी सीओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने दिखाकर रवाना किया। इसके बाद जुलूस मैनपुरी तिराहा, एटा तिराहा, कटरा बाजार, पक्का तालाब, तहसील तिराहा, नारायण तिराहा होते हुए बड़ा बाजार होते हुए नाइयों वाली मस्जिद पर जाकर ही समापन हुआ। इस दौरान समाज के युवा और बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। जुलूस में शामिल लोग नारे मोहम्मद साहब के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस का मार्ग में लोगों ने स्वागत किया और जुलूस में शामिल लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराया। इसके साथ ही बच्चों को खाने-पीने का सामान बांटते हुए चल रहे थे। जुलूस में मौलाना हबीब अशरफ, इसरार बब्बू, सद्दाम हुसैन, सभासद शमीम अहमद, अकरम, इमरान, कारी साहब, हाफिज सलीम सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग आदि मौजूद रहे। पंजाब नेशनल बैंक के समीप बड़ा बाजार में योगेश गुप्ता ने जुलूस में शामिल सभी लोगों का स्वागत किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










