HomeAyodhyaअयोध्या में हाईवे पर पलटी निजी बस, तीन की हुई मौत व...

अयोध्या में हाईवे पर पलटी निजी बस, तीन की हुई मौत व 30 घायल

अयोध्या में हाईवे पर पलटी निजी बस, तीन की हुई मौत व 30 घायल

अयोध्या में कैण्ट थाना के मुमताज नगर के पास हुआ हादसा
वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में पलटी बस
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। मंगलवार की सुबह रामनगरी में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खड़े एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर एक निजी बस पलट गई। दुर्घटना में बस सवार 3 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग घायल हैं।

निजी बस यात्रियों को लेकर दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही थी। हादसे की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस और अन्य वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में पुलिस की बढ़चढ़ कर मदद की। स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में फंसे घायलों को बाहर निकालने में पुलिस को काफी मदद मिली। बस सोमवार की रात दिल्ली से यात्रियों को लेकर सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हुई थी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों की माने तो मुमताजनगर में एक खराब ट्रक हाईवे पर खड़ा था जिसे ओवरटेक कर आगे निकालने के प्रयास में यह हादसा हुआ।

ट्रक कई दिनों से खड़ा था। यात्रियों ने बताया कि हादसा कैसे हुआ उनको नहीं पता लेकिन इतना जरूर याद है कि बस पहले लहराई और उसके बाद पलट गई। हादसे के बाद बस मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोग भी मौके पर आ गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। जिला अस्पताल में दम तोड़ने से पहले युवक ने अपना नाम रमेश और पता हरैया जोगिया जिला सिद्धार्थनगर बता सका जिसके बाद उसकी मौत हो गई। शेष दो मृतक का नाम और पता अज्ञात है। कई यात्रियों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। घायलों में सिद्धार्थनगर के रहने वाले रिषभ तिवारी, प्रवीण कुमार, ओम कुमार, पंचम, अनिता, भीसू, शिवम, दिनेश, अंशिका, देवी प्रसाद सहित 30 लोग शामिल हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read