अवैध बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली बरामद
शिवमंगल अग्रहरि
पहाड़ी, चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध खनन की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पहाड़ी थाने के उपनिरीक्षक दिनेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह तथा उनके हमराही आरक्षी दिनेश कुमार द्वारा ओरा घाट से अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर ट्राली को बरामद किया गया।

इस सम्बन्ध में अज्ञात चालक के विरुद्ध थाना पहाड़ी में सम्बंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















