मुस्ताक आलम
रोहनिया, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र में आशा ट्रस्ट व मनरेगा मजदूर यूनियन ने मनरेगा, दिहाड़ी, खेतिहर मजदूरों व असहाय लोगों को खाद्य सामग्री पहुंचाने का वीणा उठाया है। इसी क्रम में रविवार को मनरेगा मजदूर यूनियन कार्यालय राजा तालाब में सामान की पैकिंग का कार्य किया गया। इस मौके पर मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने कहा कि हम लोग राजा तालाब के सभी गांवों में मनरेगा मजदूर यूनियन से जुड़े साथियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। जिनको भी दिक्कत है, उनको राहत सामग्री पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इस कार्य में सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता, महेंद्र राठौर, मनोज, मुस्तफा, अजय, रोहित, श्रद्धा, रेनू, प्रियंका, अली हसन आदि प्रमुख हैं।

आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग 2 करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।