Homeबांदापुलिस की हीला—हवाली बनी एक और घटना का कारण

पुलिस की हीला—हवाली बनी एक और घटना का कारण

पुलिस की हीला—हवाली बनी एक और घटना का कारण

एसपी के आश्वासन के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। जनपद में शुक्रवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद बांदा इकाई के पत्रकारों एवं अन्य पत्रकार साथियों ने मिलकर परिषद के जिलाध्यक्ष मदन गुप्ता के नेतृत्व में पत्रकार नीरज निगम के ऊपर झूठा मुकदमा लिखने वाले चौकी प्रभारी सिविल लाइन एवं फर्जी कार्यवाही करने वाले सीओ सिटी के खिलाफ कोई कार्यवाही न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही चित्रकूट धाम परिक्षेत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जल्द उचित कार्यवाही करने की मांग की है।
ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि जनपद में बीते 2 जून को रात्रि 11 बजे नीरज निगम के ऊपर सी०ओ० सिटी राजीव प्रताप सिंह एवं चौकी प्रभारी सिविल लाइन शिव रतन गुप्ता द्वारा रात्रि 11 बजे घर से बुलवाक बिना किसी पूछताछ बिना किसी अपराध के जबरन बिना किसी जानकारी के उनके साथ अभद्रपूर्ण व्यवहार किया गया। गाली-गलौज कि गईं और रात भर बाँदा कोतवाली में जबरन बैठाए रखने एवं पुलिस कस्टडी में फर्जी रखा गया। महज 2 से 3 घंटे में आधी रात को ही फर्जी मुकदमा दर्ज करने कर दिया गया। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद इसकी घोर निंदा करता है। पुलिस द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का हनन खुलेआम किया जा रहा है जो पत्रकारों के अधिकारों एवं उनके मान-सम्मान के विपरीत है। इस मामले के अंतर्गत सी.ओ. और चौकी प्रभारी सिविल लाइन के खिलाफ 4 जून को पुलिस अधीक्षक को परिषद के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन दिया गया था।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा आश्वासन दिया गया था कि पत्रकार नीरज निगम के ऊपर जिन धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है, उसे जांच करवाकर खारिज किया जायेगा। इसमें अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कराई गई। इस मामले को लेकर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा के निर्देशन पर उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों से 10 जून को जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया लेकिन इन सबके पश्चात भी शासन—प्रशासन के कानों में जू तक नहीं रेंगी। अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
पत्रकारों ने यह भी बताया कि इस मामले पर पुलिस की हीला—हवाली एक और घटना का कारण बन गई और बीती रात गुरुवार 26 जून 2025 को प्रदर्शनी के तीन कार्यकर्ता खाना खाने बस स्टॉप पर एक होटल में गये जहां पर उक्त लोग पहले सें मौजूद थे जिनके नाम से नामजद मुकदमा दर्ज है। पूर्व में नीरज पर फर्जी मुकदमा एवं महिलाओं के साथ मारपीट की थी। उन्हीं लोगों ने तीनों व्यक्तियों को होटल में मारा—पीटा। जैसे—तैसे जान बचाकर प्रदर्शनी कार्यकर्ता वहां से भागे और प्रदर्शनी पहुंचकर मामला बताया। इस दौरान तीनों को मारने—पीटने के पश्चात उनके पास प्रदर्शनी सें कमाए हुए रुपए भी छीन लिये और भाग गये।
परिषद के पदाधिकारियों सहित अन्य पत्रकारों ने साफ शब्दों में डीआईजी से कहा कि अगर पहले ही उचित कार्यवाही उन अराजक तत्वों पर हो गई होती तो आज इस घटना की पुनरावृत्ति न होती। कलमकारों ने कहा कि अगर एक पत्रकार पर फर्जी कार्यवाही जिम्मेदार अधिकारी करेंगे तो आम जनमानस की कौन सुनेगा? पत्रकार समाज की सच्ची घटनाओं और वास्तविक तथ्यों से सभी को अवगत कराता है और जरूरतमंदों एवं पीड़ितों की आवाज को शासन—प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता है लेकिन जब एक पत्रकार पर ही झूठा मुकदमे में पुलिस द्वारा फसा दिया जाए तो क्या कहा जायेगा? हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने जल्द ही एवं उचित कार्यवाही किए जाने का अश्वासन दिया है। परिषद एवं अन्य पत्रकार साथियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से मांग किया कि इस मामले की विवेचना सीओ सिटी के अलावा किसी अन्य उच्च अधिकारी से कराई जाए और दोषियों जेल भेजा जाए यह मांग की गईं है।
पत्रकारों ने कहा कि नीरज निगम को इस प्रकरण में फसाए जाने वाले अराजकतत्वों ऋषभ यादव पुत्र फूल सिंह, प्रदीप सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह, निलेश श्रीवास पुत्र जयकरण पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएऔर जेल भेजा जाय। प्रदर्शनी स्थल मे महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ एवं अराजक तत्वों द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर प्री-प्लानिंग के साथ लड़ाई का मुद्दा बनाकर प्रर्दशनी में रात्रि 11 बजे पहुंचकर महिलाओं को लाठी-डण्डे सें मारा—पीटा गया जिसमें रेखा श्रीवास का हाथ माइनर फेक्चर हो गया था और दीक्षा वर्मा प्रग्नेसी की हालत में थी। उसके पेट में भी मारा गया जिससे पेट में सूजन आई है। उनके जान-माल की रक्षा की जाय और दोषियों के खिलाफ शक्त से शक्त कार्यवाही की जाये। महिलाओं द्वारा इन धाराओ पर दर्ज मुकदमा पर भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) 2003- 115(2), 352, एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015)-3(2)(va) इन तीनों धाराओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभी तक इन अराजकतत्वों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई और खुलेआम घूम रहे हैं जिससे प्रार्थनी के ऊपर जानमाल का खतरा है। सी.ओ. सिटी एवं सिविल लाइन चौकी प्रभारी पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाए जिससे किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ दुबारा ऐसी अराजकता न हो सके। नीरज निगम, राघवेन्द्र मणि बादल एवं मोनू के ऊपर फर्जी मुकदमा में समस्त लगाए गये फर्जी मुकदमे को निरस्त किया जाय, क्योंकि वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। फिर भी उन पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया। इस मामले की जांच किसी अन्य उच्च अधिकारी द्वारा निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कठोर कार्यवाही की जाय।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read