Homeबांदाबेटी संग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची मां, लगायी न्याय की लगायी गुहार

बेटी संग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची मां, लगायी न्याय की लगायी गुहार

बेटी संग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची मां, लगायी न्याय की लगायी गुहार

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। पीड़िता रूकमिन पत्नी बरदानी निवासी ग्राम पथरी, थाना कोतवाली देहात अपनी बेटी के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत पत्र देकर गुहार लगायी। पीड़िता के अनुसार उसके पति के नाम गाटा संख्या 72 /42 रकबा 0.8840 हे0 कृषक भूमि है जिसमें बालू होने के कारण कृषि कार्य नहीं हो पा रहा था जिसके चलते मिलजुमला खाता होने के कारण अन्य कृषक व पीड़िता के पति ने मानसिंह पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम लुकतरा को मिलजुमला गाटा संख्या 72/42 को पीड़िता के पति व अन्य कृषक खाता धारको ने मुख्तारनामा आम स्टाम्प शुल्क 100 रूपये का प्रलेख पत्र 01 मार्च 2021 को तहसील बांदा में 1 साल के लिये लिखा पढ़ी कराई गयी थी। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि लिखा—पढ़ी के बाद मानसिंह ठेकेदार द्वारा बालू 2021 से 2025 तक खेत से बालू निकाल रहे है लेकिन पीड़िता के पति को आज तक बालू का पैसा नहीं मिला है और न ही पीडिता को बुलाकर के मानसिंह ने कोई हिसाब नहीं किया।
पीड़िता का पति गरीब व मानसिक रोगी है जिसके कारण उक्त ठेकेदार ने उसी का फायदा उठाकर आज तक हिसाब नहीं किया व रूपयों का लेन-देन नहीं किया जिससे पीड़िता व पीड़िता का पति जीविका चलाने में असमर्थ है। उक्त ठेकेदार से पीड़िता के पति ने खेत से बालू का रूपया मांगने जाता है तो कहता है कि मैने गुलाब निषाद, केसानी निषाद, राजा भइया, कौशिल्या, गुलशन सहित अन्य साथियों को हिसाब दे दिया है, उन्हीं से जाकर अपना रूपया मांगो और जातिसूचक शब्दों के साथ गाली गलौज देकर कहा कि दुबारा मेरे पास रूपये मांगने मत आना, अन्यथा खैर नहीं। इससे पीड़िता व पीड़िता का पति डरे व सहमे रहते हैं। रामसिंह व गुलाब रूपये का हिसाब न देने के चक्कर में पीड़िता व पीड़िता के पति के साथ कोई भी अप्रिय घटना कारित कर सकते हैं। मांग की गयी कि पीड़िता के पति को उक्त लोगों से रूपये का हिसाब कराकर दण्डात्मक कार्यवाही करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read