HomeBiharपुलिस ने लोगों का जीता दिल

पुलिस ने लोगों का जीता दिल

पुलिस ने लोगों का जीता दिल

महीनों बाद गुम मोबाइल पाकर खुश हुये लोग
सुधीर कुमार
तिलौथू, रोहतास (बिहार)। फोटो अक्सर मोबाइल खो जाने के बाद लोग उसे पाने की उम्मीदें छोड़कर निराश हो जाते हैं। लिहाजा दूसरा फोन ले लेते हैं। लेकिन अमझोर थाने की पुलिस ने खोऐ हुए आधा दर्जन से अधिक मोबाइल फोन धारकों को दे चेहरे पर खुशी लाने का काम किया हैं। दरअसल पिछले 2 माह से खोए हुए मोबाइल फोन को पुलिस और सर्विलांस सेल द्वारा बरामद किए जाने के बाद मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया गया। इस दौरान लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

अमझोर थाने की पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से बरामद किया 7 फोन अमझोर थाने की पुलिस और सर्विलांस सेल की मदद से बरामद किए गए सात फोन की कीमत 95000 हजार रुपये के करीब बताई जा रही हैं। इसमें कई ब्रांडेड कम्पनियों के महंगे फोन भी शामिल हैं। अमझोर थाने की महिला एएसआई पूनम कुमारी ने मोबाइल धारकों को उनका मोबाइल फोन सुपुर्द किया। खोए हुए मोबाइल फोन धारकों के चेहरे पर अजीब सी खुशी देखने को मिली इस दौरान सरैया गांव के सुदामा सोनी, रुपहाथा गांव के सुनीता देवी सहित सभी 7 मोबाइल धारको ने एसआई पूनम कुमारी सहित अमझोर थाने की पुलिस का आभार जताया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read